Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु संतों को भोजन परोसा

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने वहां साधु-संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया।बघेल ने अनुरागी धाम में प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए हवन पूजन भी किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े:प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!