Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : आज से प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सीएम अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चिरमिरी और अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 549 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय: वीर नारायण सिंह, माधो सिंह और उनके परिवार का अप्रतिम बलिदान

Chhattisgarh के मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर के पी.जी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ ही सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़े :- India vs Australia 2nd Test Match: शर्मनाक हार से भारत की नैया डूबी? ऑस्ट्रेलिया ने पलट दी बाजी, श्रृंखला 1-1 से बराबर

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम चिरमिरी में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात अंबिकापुर जाएंगे और वहां पीजी कॉलेज में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम कें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.50 बजे से माता राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!