Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crime: डॉक्टर ने चेंजिंग रूम में बनाया महिला अधिकारी का आपत्तिजनक VIDEO, आईजी से हुई शिकायत

सक्ती  (Chhattisgarh Crime): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला नेत्र सहायक अधिकारी का चेंजिंग रूम में अपत्तिजनक विडियो बनाने का गंभीर और संगीन मामला सामने आया है। साथ में काम करने वाले डॉक्टर पर ही अपत्तिजनक विडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता नेत्र सहायक ने इसकी शिकायत रेंज आईजी बिलासपुर से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- तुम्हें बहुत प्यार करता हूँ… पूर्व विधायक के बेटे ने तोड़ा दम, फेसबुक पर लाइव आकर खाया था जहर

दरअसल, मामला सक्ति जिले का है। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोरथा में नेत्र सहायक के रूप में कार्यरत महिला ने वहीं के एक डॉक्टर पर गंभीर और संगीन आरोप लगाया है। ( Chhattisgarh Crime )

पीड़िता के मुताबिक बीते 14 मार्च को जेठा स्थित एक निजी क्लीनिक में शासकीय मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सक्ती ब्लॉक के सभी नेत्र सहायक अधिकारी, बीएमओ, सीएमएचओ और कलेक्टर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- Monsoon 2023 : छत्तीसगढ़ में कब एंट्री लेगा मॉनसून? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

इसी दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन करने और ओटी में जाने डॉ मनोज राठौर ने उन्हें ड्रेस चेंज करने के लिए चेंजिंग रूम में जाने बोला।
यहां ड्रेस चेंज कर पीड़िता ओटी में चली गई। लेकिन बाद में जब ऑपरेशन खत्म करने के बाद पीड़िता दोबारा चेंजिंग रूम में गई, उसकी नजर वहां छिपाकर रखे गए एक मोबाइल पर पड़ी।

मोबाइल में विडियो रिकॉर्डिंग चालू था। रिकॉर्डिंग देखने पर डॉ मनोज विडियो में मोबाइल सेट करते नजर आ रहे थे। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना अपने साथियों को देते हुए इसकी शिकायत सीएमएचओ और संबंधित थाने में की।

हालांकि, इसके बाद उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने अब इसकी शिकायत रेंज आईजी से करते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Chhattisgarh Crime

Back to top button
error: Content is protected !!