Chhattisgarh : गौ-सेवक ने गायों को दी बर्थ-डे पार्टी, 2000 किलो सब्जी-फलों को रंगोली की तरह सजाया, फिर 200 गायों को खिलाया, पढ़े पूरी खबर
Chhattisgarh : प्रदेश के खैरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने गौ सेवा का मिशाल कायम कर दिया है, यहाँ एक युवा कारोबारी ने अपनी बर्थ डे पार्टी पर गायों को दावत दी है। गायों के लिए पिकअप ट्रक में दावत का सामान लाया गया। घंटों की मेहनत के बाद इसे सजाया गया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : IB अफसर के घर पर चोरों ने किये हाथ साफ, लाखों रुपये के गहने-कैश लेकर चोर हुए फरार
खैरागढ़ के रहने वाले चमन डाकलिया ने अपने जन्मदिन पर मनोहर गौ शाला में इसके जरिए गौ सेवा करने का मैसेज दिया। इस माैके पर 2000 किलो सब्जी और फलों का इस्तेमाल किया गया है। 8 घंटे की मेहनत से कलाकारों ने एक विशाल रंगोली इन सब्जियों से तैयार की। सब्जी के रंगों से इसे सजाया गया। 200 गायों ने इसके बाद सब्जी और फल खाए।
यह भी पढ़े :- अब बड़े स्कूलों में पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर
बता दे की चमन पिछले 9 साल से ऐसा कर रहे हैं, कभी वो गायों को 100 रोटी बनाके खिलाते है तो कभी ड्राय फ्रूट की दावत देते हैं। (Chhattisgarh )
चमन ने बताया कि, मैं 9 साल से ऐसा कर रहा हूं। शुरुआत में मैंने 100 रोटियां बनाकर गायों को खिलाई थी। इसके बाद कभी गुड़ की रोटी और कभी लापसी तैयार करवाई। ड्राई फ्रूट की दावत भी गायों को दे चुका हूं। मनोहर गौ शाला की शुरुआत करने वाले पदम डाकलिया से इंस्पायर होकर हमने यह किया है। (Chhattisgarh )



