Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ सरकार आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में हुए खर्च और अनियमितता पर जारी करेगी श्वेत पत्र : शिक्षा मंत्री

Swami Atmanand School : विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने डीएमएफ मद से स्वामी आत्मानंद स्कूल (Swami Atmanand School) में हुए खर्च की जांच कर सरकार द्वारा श्वेत पत्र लाने की घोषणा की है। भाजपा विधायक आशाराम नेताम ने डीएमएफ मद से स्वामी आत्मानंद स्कूल में खर्च की गई राशि का मामला उठाया।

यह भी पढ़े :- Haldwani Violence : बुलडोजर ऐक्शन पर भयंकर बवाल, हंगामे में 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा भी बंद

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, स्कूलों के जीर्णोद्धार पर इतनी राशि खर्च कर दी गई जितने में एक नया स्कूल बन जाता। डीएमएफ की राशि निर्माण कार्यों में खर्च कर दी गई।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में लोकसभा की तैयारी तेज, एक महीने में 1 लाख 20 हजार से ज्यादा वोटर बढे़

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा, आपने कहा कि कलेक्टरों ने ये राशि खर्च की है तो कलेक्टरों पर कार्रवाई करें।

स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने पूछा इस मामले में क्या सरकार श्वेत पत्र जारी कर सकती है?

इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, स्वामी आत्मानंद स्कूल (Swami Atmanand School) में जिस तरह से निर्माण कराया गया है। इसकी विस्तृत जांच कराकर अगले सत्र तक सरकार श्वेत पत्र जारी कर देगी।

धरमलाल कौशिक ने मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने भंडार क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था, नियम विरूद्ध 50 करोड़ खरीदी की गई थी, उन्होंने उन्होंने इस मामले की विधानसभा की कमेटी से जांच कराए जाने की मांग की।

इस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वीकार की कोरोना कल के समय कलेक्टर की अनुमति से यह खरीदी की गई थी करीब 36 करोड रुपए की खरीदी की गई है उन्होंने यह भी स्वीकार की इसमें भंडारण क्रय नियम का पालन नहीं किया गया था उसकी जांच की गई थी, एक जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड किया गया है दो पर जांच चल रही है बचे हुए 4 जिलों के शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है। मंत्री ने सूरजपुर ,मुंगेली, बस्तर ,बीजापुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करने की घोषणा की है।

Back to top button
error: Content is protected !!