Google Analytics —— Meta Pixel

जरूरी खबर.. 29 फरवरी के बाद चालू रहेगा या होगा बंद Paytm App ? RBI ने दिया ये बड़ा अपडेट

RBI on Paytm App : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 31 जनवरी को एक बड़ा फैसला लिया था। rbi ने पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसपर बैन लगा दिया। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी कस्टमर अकाउंट,वॉलेट एवं फास्टैग, प्रीपेड साधन में 29 फरवरी, 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार नहीं करने का निर्देश दिया था। ऐसे में जो यूजर पेटीएम के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे उनकी समस्या बढ़ गई है। लोग Paytm Payments Bank और Paytm App को एक समझ रहे हैं। आरबीआई ने इस पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, आइये जानते हैं।

यह भी पढ़े :- Haldwani Violence : बुलडोजर ऐक्शन पर भयंकर बवाल, हंगामे में 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा भी बंद

RBI डिप्टी गवर्नर ने कही ये बात

मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ है, पेटीएम ऐप (RBI on Paytm App) के खिलाफ नहीं। हमारी कार्रवाई से पेटीएम ऐप प्रभावित नहीं है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के साथ साझेदारी करने का बैंकों का निर्णय एक व्यावसायिक निर्णय है। इसके तहत पीपीबीएल के साथ सहयोग करने में बैंकों की स्वायत्तता का संकेत देता है।

क्या होगा पेटीएम ऐप का

कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आरबीआई के द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के चलते क्या 29 फरवरी के बाद पेटीएम ऐप (RBI on Paytm App) भी बंद हो जाएगा? इसको लेकर आरबीआई का बड़ा बयान सामने आया है। आरबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम ऐप बंद नहीं किया जाएगा। बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के बाद आप पेटीएम बैंक अकाउंट में जमा पैसों को खर्च कर सकते हैं। Paytm UPI का इस्तेमाल भी पहले की तरह चलता रहेगा। आपको Paytm Bank से जुड़ी सर्विस पेटीएम वॉलेट और फास्टैग जैसी सुविधा अब नहीं मिल पाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!