Chhattisgarh Industrial Development : छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से निवेशकों ने की मुलाकात

Chhattisgarh Industrial Development : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निवेश की दिशा में एक अहम पहल के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दो प्रमुख उद्योग समूहों ने मुलाकात की और राज्य में निवेश के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
यह भी पढ़ें :- जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM विष्णुदेव साय का थामा हाथ और कहा- छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है
मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की योजना साझा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। प्रस्तावित अस्पताल में उन्नत चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, रिसर्च एवं प्रशिक्षण केंद्र शामिल होंगे, जिससे प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। (Chhattisgarh Industrial Development)
इसी क्रम में वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन श्री रवि जयपुरिया ने रायपुर में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस आधारित संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जिसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। यह संयंत्र राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। (Chhattisgarh Industrial Development)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दोनों निवेश प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य शासन इन परियोजनाओं को साकार करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं न केवल जनता को बेहतर सेवाएं देंगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएंगी, जिससे राज्य के समग्र विकास को गति मिलेगी। (Chhattisgarh Industrial Development)



