Chhattisgarh : पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द करेंगे लागू, मुख्यमंत्री ने दिलाया भरोसा, बोले- पत्रकारों के साथ हमारी सरकार है
Chhattisgarh : पत्रकार की हत्या को लेकर दिख रहे आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लाने का ऐलान किया है। गरियाबंद में पत्रकारों के सवाल के जवाब पर कहा कि सुरक्षा कानून जल्द लागू करेंगे।
यह भी पढ़े :- आमजनों के विकास के लिए सरकार कर रही योजनाओं का संचालन : मंत्री वर्मा
हालांकि उन्होंने Chhattisgarh में पत्रकार सुरक्षा कानून की समावधि को लेकर यही कहा कि यथाशीघ्र ही सरकार इसे लागू करेगी। सीएम साय ने कहा कि जिस तरह बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही किया है उसे पूरे देश ने देखा है, सरकार पत्रकारों के साथ है। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस दौरान गरियाबंद को कई बड़ी सौगात दी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Tourist : कांकेर जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं
गरियाबंद को विकास कार्योे की मिली सौगात
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं. उन्होंने 338 कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के अलावा बिंद्रा नवागढ़ पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर 36 गांव जाने वाले मार्ग में बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण करने का भी ऐलान किया है. साथ ही सीएम साय ने यह भी ऐलान किया कि सुपबेड़ा गांव में किडनी पीड़ितों के मामले में जल्द विशेषज्ञों से संपर्क कर रिसर्च करवाएंगे.
यह भी पढ़े :- Balodabazar : दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर हुई मौत, पढ़े पूरी खबर



