Chhattisgarh labor welfare : श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh labor welfare : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में कहा कि “हमारी सरकार श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।” इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप 10 में आने वाले 31 श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
यह भी पढ़ें :- Pune bridge collapse : महराष्ट्र के पुणे में पुल ढहने से 6 की मौत, इंद्रायणी नदी में बहे 30 पर्यटक, रेस्क्यू जारी
मुख्यमंत्री ने 38,200 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 19.71 करोड़ रुपए की सहायता राशि विभिन्न योजनाओं के तहत ऑनलाइन उनके खातों में अंतरित की। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों की उच्च शिक्षा, यहां तक कि विदेश अध्ययन हेतु भी 50 लाख रुपए तक की सहायता का प्रावधान है। उन्होंने पीएम के पहले कार्यकाल में श्रम राज्यमंत्री के रूप में मिले अनुभव साझा करते हुए बताया कि PF में वर्षों से अटकी 27 हजार करोड़ की राशि को श्रमिकों के हित में उपयोग करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। (Chhattisgarh labor welfare)
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में “मोदी की गारंटी” के तहत सभी वादे पूर्ण किए गए। इस दौरान 17 जिलों के 46 केंद्रों में 5 रुपये में भरपेट भोजन देने वाली शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना सहित कई योजनाएं शुरू की गईं। साथ ही, निःशुल्क कोचिंग सुविधा और सरल निवेश नियमों से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। (Chhattisgarh labor welfare)
मंडल अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह ने बताया कि 29.47 लाख पंजीकृत श्रमिकों को 31 जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में लाभान्वित छात्रों ने बताया कि इस योजना से उन्हें पढ़ाई का अवसर मिला और उनका भविष्य सुरक्षित हो पाया। आईआईआईटी के छात्र दीपक पैंकरा और अमलेंद्र पैंकरा ने अपनी सफलता की कहानी साझा कर सरकार का आभार जताया। (Chhattisgarh labor welfare)
योजनाओं के तहत लाभार्थी और राशि इस प्रकार है:
- महतारी जतन योजना: 1,915 श्रमिकों को ₹3.83 करोड़
- सायकल योजना: 279 को ₹10.33 लाख
- औजार योजना: 6,319 को ₹2.19 करोड़
- सिलाई मशीन योजना: 12 को ₹94,800
- छात्रवृत्ति योजना: 4,825 को ₹96.17 लाख
- नोनी बाबू मेधावी योजना: 155 को ₹37.63 लाख
- सुरक्षा उपकरण योजना: 4,939 को ₹74.08 लाख
- ई-रिक्शा योजना: 7 को ₹7 लाख
- मृत्यु/दिव्यांग सहायता: 264 को ₹2.64 करोड़
- निशुल्क गणवेश व कॉपी: 15,066 को ₹2 करोड़
- आवास सहायता: 25 को ₹25 लाख
- सियान सहायता: 372 को ₹74.40 लाख
- खेल प्रोत्साहन: 1 को ₹50 हजार
इस मौके पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिक परिवारजन उपस्थित थे।



