Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : व्यापारी के बाथरूम में दिखा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी

Chhattisgarh News  : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा नगरी क्षेत्र अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनामगर के छिपलीपारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक किराना व्यापारी के घर में घुस गया। व्यापारी उत्तम साहू के घर के बाथरूम में तेंदुआ जा घुसा और अंदर से दरवाजा बंद हो गया। परिवार वालों ने जब बाथरूम से तेंदुए की दहाड़ की आवाज सुनी, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

यह भी पढ़े :- Satanami Samaj Election Update : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रदेश प्रबंधकारिणी का चुनाव 29 जून को

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाथरूम से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े :- Bamboo Boating Centre Bhongapal : मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ

इसके बाद तेंदुआ पास के जंगल की ओर भाग गया। वहीं तेंदुआ के घर में घुस जाने से परिवार और आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ के अचानक गांव में घुस जाने से वन विभाग गांव में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील भी कर रहा है। (Chhattisgarh News )

सोनामगर,छिपलीपारा गांव में उत्तम साहू के घर में तेंदुआ घुसने की सूचना मिली. जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची. तेंदुआ घर के एक स्टोर रूम में घुसा था जिसका दरवाजा बाहर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया. जिसके बाद तेंदुआ बाहर निकलकर भाग गया. गांव वालों को अलर्ट कर दिया गया है.- दीपक गावड़े, वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिरगुड़ी, धमतरी (Chhattisgarh News )

Back to top button
error: Content is protected !!