छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सुनवाई आज, ED भी करेगी जवाब दाखिल

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (Chhattisgarh liquor scam) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ विशेष कोर्ट में चालान पेश कर सकती है। फिलहाल वे न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़े :- वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कुछ धाराओं पर लगी रोक
इसी बीच चैतन्य की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में भी आज सुनवाई होनी है। याचिका में दावा किया गया है कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है और ईडी ने उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हो रही है।
गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को भिलाई से गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो चुकी है और उन्हें हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया गया था। वहीं, आज ईडी भी हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। (Chhattisgarh liquor scam)



