Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh local train restart: छत्तीसगढ़ में 13 से अधिक लोकल ट्रेनें फिर शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

Chhattisgarh local train restart: कोरोना काल में बंद की गई छत्तीसगढ़ की 13 से अधिक लोकल ट्रेनों को एक बार फिर से पटरी पर लाने का निर्णय लिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन ट्रेनों का संचालन आज 15 जुलाई से उनके पुराने निर्धारित समय अनुसार शुरू हो गया है।

इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इतवारी जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh weather alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका से रहें सतर्क

हाल ही में हुई रेलवे प्रशासन और सांसदों की बैठक में ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई थी। सांसदों ने लोकल ट्रेनों के बंद रहने से हो रही असुविधा की शिकायत की। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि जनप्रतिनिधियों की बात न मानना गलत है और इस पर कार्रवाई हो सकती है। (Chhattisgarh local train restart)

उन्होंने यह भी कहा कि रेल मंत्री के निर्देश के बाद भी नई रेल लाइन के अलाइनमेंट पर सांसदों से चर्चा नहीं की जा रही है, जो चिंता का विषय है। बैठक में ग्रीन एनर्जी, स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

शॉर्ट टर्मिनेट की गईं ट्रेनें

जगदलपुर से चलने वाली 10 ट्रेनें 15 जुलाई को भी किरंदुल या जगदलपुर नहीं आएंगी। ये ट्रेनें ओडिशा के कोरापुट तक सीमित कर दी गई हैं और वहीं से वापस लौटेंगी। (Chhattisgarh local train restart)

सांसदों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें

  • कोरबा से दुर्ग तक केवल एक ट्रेन – तीन MEMU ट्रेनों की मांग।
  • धमतरी, कुरूद और बालोद तक रेल लाइन विस्तार की सिफारिश।
  • अभनपुर में रेल आरक्षण केंद्र खोलने की मांग।
  • बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक बढ़ाने की अपील, जिससे रायपुर-दुर्ग क्षेत्र के रीवा यात्री लाभान्वित हो सकें।
  • रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन की मांग। (Chhattisgarh local train restart)
Back to top button
error: Content is protected !!