Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh weather alert: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका से रहें सतर्क

Chhattisgarh weather alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार हैं, खासकर उत्तरी जिलों में। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया बारिश और तूफान के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा।

मंगलवार सुबह से रायपुर में घने बादल छाए हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बस्तर, गरियाबंद, महासमुंद, कोरिया, जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- ED raid Durg: छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग के होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर छापा

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जुलाई के पहले पखवाड़े में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। अब तक छत्तीसगढ़ में 380.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो औसत से 7 प्रतिशत अधिक है। केवल कोंडागांव, बेमेतरा और सुकमा को छोड़कर सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

इस बार मानसून सामान्य से आठ दिन पहले 24 मई को केरल पहुंच गया था। आमतौर पर यह 1 जून को आता है और 15 अक्टूबर तक लौटता है। अगर ब्रेक की स्थिति नहीं बनी तो इस बार मानसून की अवधि 145 दिन की हो सकती है, जो फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। (Chhattisgarh weather alert)

आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों में विपरीत ऊर्जा से टकराव के कारण घर्षण उत्पन्न होता है, जिससे बिजली पैदा होती है। यह बिजली धरती पर गिरती है और किसी भी कंडक्टिव वस्तु जैसे बिजली के खंभे या इंसान को प्रभावित कर सकती है। (Chhattisgarh weather alert)

बिजली से जुड़े अहम तथ्य

  • इसका तापमान सूर्य की सतह से ज्यादा होता है।
  • यह कुछ मिली सेकेंड्स के लिए ही रहती है।
  • सबसे ज्यादा असर सिर, गले और कंधों पर होता है।
  • दोपहर के वक्त इसके गिरने की संभावना अधिक होती है।

बिजली से जुड़े आम मिथक

  • एक जगह पर दो बार बिजली नहीं गिरती – गलत
  • रबर या टायर बिजली से बचा सकते हैं – गलत
  • नाव में होने पर बाहर आ जाना चाहिए – गलत
  • लंबी चीजें बिजली से बचाती हैं – गलत

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खुले मैदान से दूर रहें। (Chhattisgarh weather alert)

Back to top button
error: Content is protected !!