Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में रेल सेवाएं प्रभावित: 11 से 27 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस भी बंद

चौथी रेल लाइन के काम के चलते बड़ा असर, सफर से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने की सलाह

बिलासपुर। अप्रैल माह में ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में व्यापक स्तर पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 11 से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में जल्द पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति, अरुण देव गौतम सबसे आगे

इसका सीधा असर बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

चौथी लाइन के कार्य के चलते लिया गया ब्लॉक

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत जांजगीर-नैला स्टेशन में प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

रूट में आंशिक बदलाव

16 से 27 अप्रैल के बीच गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी, जबकि झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) बिलासपुर से ही संचालित होगी। इससे यात्रियों को आंशिक सेवा का लाभ मिलेगा।

गोंदिया स्टेशन पर भी असर

नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 में ट्रैक नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस वजह से लगभग 20 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द

ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 27 अप्रैल तक नहीं चलेगी।

गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित

12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
जबकि 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

समता एक्सप्रेस पर भी असर

12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी।
12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को नहीं चलेगी।

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले NTES या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!