Google Analytics —— Meta Pixel

विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

World Health Day 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के मौके पर प्रदेशवासियों से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह दिवस न केवल स्वास्थ्य से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का अवसर है, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर कोई सुख नहीं और निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त विश्राम और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखता है। स्वस्थ नागरिक, समृद्ध प्रदेश – यही हमारा लक्ष्य, यही हमारा संकल्प।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रेल सेवाएं प्रभावित: 11 से 27 अप्रैल तक 10 ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस भी बंद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान-ये तीनों स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं। अगर हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे सुधार करें तो बड़े स्तर पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि एक स्वस्थ, सक्षम और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। (World Health Day 2026)

क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस ?

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और दुनिया भर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है। इस दिन खास तौर पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया जाता है। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। सरकारों और संस्थाओं को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जागरूक किया जाता है। हर साल इस दिन एक विशेष थीम भी रखी जाती है, जैसे मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों का स्वास्थ्य या सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना के साथ हुई थी। पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 में मनाया गया था। (World Health Day 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!