Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : धान खरीदी का समय बढ़ाने के लिए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बलौदाबाजार : आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा जिला बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर डोमन सिंह को ज्ञापन देते हुए, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि छुट्टियां एवं असामयिक वर्षा के कारण अधिकांश किसानों का धान नहींं बिका है और समय जो पूर्व निर्धारित था, बहुत कम है। अतः शासन प्रशासन से गुजारिश है की आगामी 28 फरवरी तक धान खरीदी का समय बढ़ाया जावे।

धान खरीदी का समय बढ़ाने के लिए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : कलेक्टर डोमन सिंह ने पहले ही दिन मैराथन बैठक लेकर अधिकारियों को दिये विस्तृत दिशा-निर्देश,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

इस अवसर पर ओमप्रकाश चंद्रवंशी प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, विजय केसरवानी किसान मोर्चा वरिष्ठ नेता, टेसूलाल धुरंधर वरिष्ठ भाजपा नेता, अनिल बघेल जी जिला संयोजक, नरेंद्र वर्मा प्रदेश सदस्य, नरेश केसरवानी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, अमित वर्मा जिला महामंत्री किसान मोर्चा, दीपक वर्मा जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, नेतराम साहू किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, संतोष वर्मा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पलारी, हुलास वर्मा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दक्षिण पलारी, सेवक राम साहू किसान मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजकुमार बंजारे किसान नेता, गुलशन वर्मा युवा नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Back to top button
error: Content is protected !!