Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का बड़ा ऐलान – महिला स्व-सहायता समूहों को फिर मिलेगा रेडी टू ईट का काम

Chhattisgarh Ready to Eat : कोरिया जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के दौरे के दौरान एक ऐतिहासिक घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि जल्द ही कोरिया जिले की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में सप्लाई होने वाले रेडी टू ईट (Chhattisgarh Ready to Eat) आहार की ज़िम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपी जा सकती है।

यह भी पढ़े :- बेहद शर्मनाक खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगा रखा था कैमरा, मचा बवाल

इस घोषणा से जिले की महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मंत्री ने इसे महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से उन हजारों महिलाओं को नया जीवन मिलेगा, जो अब तक स्वरोजगार से वंचित थीं। (Chhattisgarh Ready to Eat)

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने स्पष्ट किया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रेडी टू ईट की सप्लाई का अधिकार राज्य कृषि बीज विकास निगम को दे दिया गया था, जिससे स्व सहायता समूहों की महिलाओं को नुकसान हुआ था। लेकिन अब इस नए फैसले से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

मंत्री ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ़ महिलाओं को स्वरोजगार देना नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलाना है। यह पहल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”

कोरिया जिले की महिलाओं ने इस घोषणा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मंत्री के इस दौरे ने जिले में एक नई उम्मीद जगाई है, और महिलाएं अब इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। (Chhattisgarh Ready to Eat)

Back to top button
error: Content is protected !!