Google Analytics —— Meta Pixel

बेहद शर्मनाक खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगा रखा था कैमरा, मचा बवाल

Hidden Camera In Girls Hostel Bathroom : एक बार फिर महिलाओं के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। घटना आंध्र प्रदेश की है। यहां एक गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा मिलने से बवाल हो गया है। खबर है कि इस मामले में आरोपी कॉलेज का ही छात्र है। फिलहाल, इस घटना की जांच जारी है। कुछ दिनों पहले एक कॉफी आउटलेट के वॉशरूम में भी हिडन कैमरा पाया गया था। तब कैफे का कर्मचारी ही आरोपी निकला था।

यह भी पढ़े :- Maharashtra Politics : NCP के साथ कैबिनेट में बैठता हूं तो उल्टी होती है: मंत्री तानाजी सावंत

कैमरा (Hidden Camera In Girls Hostel Bathroom) मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित एसआर गुडलवल्लेरू इंजीनियरिंग कॉलेज में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। घटना गुरुवार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉस्टल की कई छात्राओं को न्याय की मांग के लिए नारेबाजी करते देखा गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा उपायों की भी मांग की जा रही थी।

लैपटॉप से मिले अश्लील वीडियोज
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है, जो इसी कॉलेज का छात्र था। साथ ही उसके लैपटॉप से करीब 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शक है कि उसने वीडियो अन्य छात्रों को भी बेचे हैं। हालांकि, विजय की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दे कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु के एक कैफे थर्ड वेव कॉफी के वॉशरूम (Hidden Camera In Girls Hostel Bathroom) में कैमरा मिला था। आरोपी ने वॉशरूम के एक स्टॉल में स्मार्टफोन का कैमरा शुरू कर छिपा दिया था। खबरें हैं कि मोबाइल मिलने तक उसमें करीब 2 घंटे की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। खास बात है कि आरोपी ने फोन को फ्लाइट मोड पर रखकर छिपाया था। बाद में खुलासा हुआ कि फोन एक कर्मचारी का ही था।

Back to top button
error: Content is protected !!