Google Analytics —— Meta Pixel

Maharashtra Politics : NCP के साथ कैबिनेट में बैठता हूं तो उल्टी होती है: मंत्री तानाजी सावंत

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उनका कहना है कि उनकी एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ कभी नहीं बनी। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि एनसीपी के साथ बैठने भर से उल्टी होने लगती हैं। मैं उन्हें कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। अब कहा जा रहा है कि इस बयान को लेकर महायुति में नई रार शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- कृषि यंत्रों और प्रौद्योगिकी के विकास से आया क्रांतिकारी परिवर्तन: मंत्री रामविचार नेताम

तानाजी सावंत ने क्या कहा?
तानाजी सावंत ने धराशिव (उस्मानाबाद) में एक सभा के दौरान कहा, ”मैं कट्टर शिवसैनिक हूं, जो भी कट्टर शिवसैनिक है वो कभी भी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ नहीं बैठ सकता। शुरू से लेकर आज तक साथ बैठने से ही तबियत खराब होने लगती है। शुरू से बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि हम दोनों के विचार बिल्कुल अलग है, इसमें कोई शक नहीं है। आज भी जब कैबिनेट मीटिंग में शामिल होता हूं तो उससे भी बाहर आने पर मुझे उल्टियां होती है, यह हकीकत है क्योंकि विचार एक दिन में अचानक से कभी बदल नहीं सकते। ऐसा नहीं कि हमेशा अलग रहे और अचानक कहे कि सबकुछ बोल जाओ और चलो साथ मिलकर काम करते..ऐसा नही हो सकता। यह सच्चाई है।

एनसीपी ने किया पलटवार
एनसीपी के नेताओं ने सावंत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. एनसीपी (अजित पवार गुट) के एमएलसी अमोल मिटकरी ने पलटवार करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपनी बीमारी का कारण समझना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “तानाजी सावंत को नहीं पता कि उल्टी किस वजह से होती है. तानाजी सावंत स्वास्थ्य मंत्री हैं, स्वास्थ्य का इससे कुछ लेना-देना होगा. लेकिन महायुति में होने के नाते, अगर उन्हें उल्टी हो रही है तो केवल एकनाथ शिंदे ही हमें बता सकते हैं कि इसका कारण क्या है.”

यह पहली बार नहीं है जब सावंत ने विवाद खड़ा किया हो. पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें धाराशिव (उस्मानाबाद) जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर दबाव डालते हुए दिखाया गया था कि वह एक पुलिस निरीक्षक का तबादला करें. वीडियो में सावंत ने पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी से कहा था कि वह मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते, जिसका अर्थ है कि अधिकारी को उनके आदेशों का पालन करना चाहिए. (Maharashtra Politics)

इसके अलावा, सावंत ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने में अपनी भूमिका के बारे में भी खुलकर बात की थी. उन्होंने स्वीकार किया था कि शिवसेना विधायकों के एक गुट को विद्रोह के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के समर्थन से आयोजित कई बैठकों में भाग लिया था. (Maharashtra Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!