Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पंचायत चुनाव के लिए आया नया नोटिफिकेशन, एक हफ्ते में पूर्ण करने के आदेश, जल्द ही पंचायत चुनाव होने की संभावना

Chhattisgarh Panchayat Elections : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया के लिए डेडलाइन तय कर दी गई है. इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने सभी जिला कलेक्टरों को एक हफ्ते के भीतर आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कर जानकारी प्रषित करने के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़े :- Delhi Politics : कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते, अनुराग ठाकुर का दिल्ली सरकार पर तंज

बता दें, बीते दिनों आरक्षण प्रक्रिया को स्थगित कर दी गई थी, जिसके बाद आज आरक्षण प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के बाद जल्द ही पंचायत चुनाव होने की संभावना है। (Chhattisgarh Panchayat Elections)

यह भी पढ़े :- Job Fairs: पीएम मोदी ने रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को सौंपें नियुक्ति पत्र, कहा- हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बनें

पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 23 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद की कार्रवाई के लिए सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 28 से 29 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के आरक्षण के लिए अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं 30 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। (Chhattisgarh Panchayat Elections)

देखें आदेश की कॉपी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Back to top button
error: Content is protected !!