Delhi Politics : कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते, अनुराग ठाकुर का दिल्ली सरकार पर तंज
Delhi Politics : अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी तो जनता को लुभाने के लिए कई तरह की योजनाएं भी निकाल रही है। ऐसे में अब भाजपा के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।
दरअसल, अनुराग ठाकुर ने केजरीवार को सवालों के घेरे में लेते हुए आप के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि वह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है। वह आगे कहते हैं कि ”मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, यानी 2025 के चुनाव से पहले वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने गिनाए घोटाले
अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि AAP ने दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाया। इनकी सरकार में जल बोर्ड घोटाला, क्लासरूम घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक घोटाला, वक्फ बोर्ड घोटाला, शराब घोटाला, डीटीसी घोटाला, श्रमिक सहायता घोटाला, विज्ञापन घोटाला, हवाला घोटाला… जैसे कई घोटालें इन्होंने किए। दिल्ली में 10 साल में इन्होंने 10 घोटाले किए।
BJP सांसद ने कहा कि यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि अब यहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया। उन्होंने कहा, ‘कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते।’ आम आदमी पार्टी ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है।
उन्होंने कहा कि मुझे याद है साल 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? (Delhi Politics)
साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि AAP ‘राष्ट्र-विरोधी’ ताकतों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल खड़ा किया था। AAP को पंजाब चुनाव में खालिस्तानी तत्वों का समर्थन मिला था। (Delhi Politics)



