Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : हॉस्टल में 11वीं की नाबालिक छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, बिगड़ने लगी तबियत, फिर..

Chhattisgarh News : प्रदेश के कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कन्या आश्रम में एक नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामला जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के कन्या आश्रम का है। कन्या आश्रम के कर्मचारियों ने मामले को दबाने के लिए आश्रम में ही छात्रा की डिलेवरी करवाई। उसके बाद इस मामले की जानकारी किसी को नहीं हो इसलिए मासूम बच्चे को जंगल में फेंक दिया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : भक्तिन माता राजिम के आदर्श सभी समाजों के लिए अनुकरणीय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

इस दौरान छात्रा की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब इस मामले का खुलासा हुआ। बच्चे को जन्म देने की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पूछताछ में छात्रा ने किया खुलासा

छात्रा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने आश्रम के बाथरूम में ही प्रसव किया और नवजात को जंगल में फेंक दिया. इतना सुनते ही आश्रम स्टाफ और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु को जंगल से बरामद किया. रात भर कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बच्चा जीवित था. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्मचारियों ने छिपाई बात

मामला कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 100 सीटर कन्या आश्रम का है। यहां रहकर 11वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे नाबालिग छात्रा का कन्या आश्रम के बाथरूम में प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जन्मे बच्चे को हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया। छात्रा की तबियत जब ज्यादा बिगड़ी तो उसे पोड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जब डॉक्टरों ने सख्ती से पूछताछ की तो प्रसव की बात का खुलासा हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी। (Chhattisgarh News)

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

वहीं, यह मामला सामने आने के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया कि मामले में कन्या आश्रम की संचालिका को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को आगे की जांच के निर्देश दिए हैं। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!