Chhattisgarh Breaking News : राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Forest Service Officer: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में 9 अधिकारियों के नाम शामिल है। इससे पहले सरकार ने जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को प्रमोशन का तोहफा दिया था। मंत्रालय से जारी आदेश में 37 असिस्टेंट इंजीनियरों को प्रमोशन देकर EE यानी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में हुई अनुशंसा के बाद ये लिस्ट जारी की गई है। (Chhattisgarh Forest Service Officer)

यह भी पढ़ें:- इस बार रीपा में बनी गेड़ी और पूजा थाली से प्रदेश मनाएगा हरेली तिहार, फ्री में दी जाएगी गेड़ी

बता दें कि चुनावी साल में छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। प्रदेश सरकार ने 2 IPS अधिकारियों और 26 एएसपी रैंक के अफसरों का ट्रांसफर किया है। साथ ही आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक बीपी राजभानू को 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव भेजा है। इसके अलावा सरजू राम सलाम का ट्रांसफर 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव से करकाभाट, बालोद किया गया है। (Chhattisgarh Forest Service Officer)

गृह विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। दरअसल, केंद्रीय चुनाव आयोग ने जल्द से जल्द अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के काम को खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसको ध्यान में रखते हुए ये तबादला लिस्ट जारी हुई है। इससे पहले गरियाबंद पुलिस मुख्यालय में SP अमित तुकाराम काम्बले ने बड़ी संख्या में निरीक्षकों का तबादला किया था। 2 प्रधान आरक्षक, 141 आरक्षक, 4 महिला आरक्षक और 4 सहायक आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया था। (Chhattisgarh Forest Service Officer)

वहीं रायपुर नगर निगम के तीन जोन कमिश्नर समेत 14 इंजीनियरों का ट्रांसफर हुआ था। रायपुर जोन 5 के कमिश्नर राजेश गुप्ता को उपायुक्त मुख्यालय के साथ मुख्यमंत्री घोषणा के सभी निर्माण कार्य, NUAM समेत अन्य जिम्मेदारियां दी गई। इसी तरह तरह राकेश शर्मा को जोन 3 से जोन क्रमांक 4 का कमिश्नर बनाया गया। वहीं सुशील चौधरी की पदस्थापना मुख्यालय से कमिश्नर जोन 5 की गई। जसदेव बाबरा को जोन 7 का कमिश्नर बनाया गया। (Chhattisgarh Forest Service Officer)

Related Articles

Back to top button