Diwar Girne Se Maut: दीवार गिरने से पूरा परिवार खत्म, सोते समय दबने से 5 लोगों की मौत

Diwar Girne Se Maut: कांकेर जिले के पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण ये हादसा हुआ है। हादसे के दौरान सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान मां ने छोटी बच्ची को बचाने की भी कोशिश की। जानकारी के मुताबिक विकासपल्ली गांव के पीवी110 निवासी परिमल मल्लिक अपनी पत्नी सुमित्रा मल्लिक और तीन बेटियों प्रतिभा (8), प्रीति (5) और श्रीति (3) साल के साथ रहता था। उसका पूरा मकान कच्चा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात गिर गई। इसके चलते मकान का बड़ा हिस्सा पूरे परिवार पर गिरा गया। हादसे के दौरान सभी की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-  CM Bhupesh Baghel: न्याय की विरासत के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़

इधर, सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह ग्रामीणों को हादसे का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लगातार बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक अमला उफनती कोरेनार नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंचा है। इसके चलते घंटों लग गए। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान की गई। पुलिस की टीम भी पहुंची है। परिवार में और लोगों के नहीं होने की बात कही जा रही है। मकान में शव के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि मलबा गिरने के दौरान छोटी बेटी को मां ने बचाने का प्रयास किया हो। वह बेटी के ऊपर ढाल बन रही हो, लेकिन दीवार की मिट्‌टी एक साथ गिरने के चलते न वह खुद बच सकी और न बेटी को बचा सकी। (Diwar Girne Se Maut)

बेटी से लिपटे हुए ही मां की मौत

बता दें कि बेटी से लिपटे हुए ही मां की भी मलबे में दबकर मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे शवों को किसी तरह से बाहर निकलवाया है। लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ के हालात हैं। हर जगह पानी ही पानी है। तहसीलदार शशिशेखर मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते शवों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है। लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। अभी तक बारिश थमी नहीं है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। विधायक अनूप नाग ने रायपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया था। इससे उनको कलेक्टर और एसपी के साथ हादसे वाले गांव पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर से आना स्थगित कर दिया गया है। (Diwar Girne Se Maut)

कलेक्टर ने जताया दुख

वहीं कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने SDM और तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और थानेदार पखांजूर नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। जिला मुख्यालय कांकेर से कलेक्टर प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हुए। (Diwar Girne Se Maut)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कांकेर जिले के पखांजूर दीवार ढहने से परिमल मलिक और उसकी पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन कांकेर को पीड़ित परिवार के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button