छत्तीसगढ़ न्यूज : पोला महोत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पारंपरिक खेलों को किया गया हैं शामिल

भिलाई । छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार पोला पर आज 06 सितम्बर 2021, दिन-सोमवार को पोला महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। यह आयोजन ग्राम – मोरिद, वार्ड क्रमांक 39, भिलाई में नव युवा एवं महिला संगठन मोरिद एवं यादव समाज के तत्वाधान में किया गया हैं। यादव समाज के द्वारा संध्या 5 बजे दही लूट का कार्यक्रम भी रखा गया हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय, अध्यक्षता सांवला राम डाहरे करेंगे। विशेष अतिथि सीता साहू, अंजीत सिंह, प्रेमलाल साहू, सुशील यादव व पूर्णिमा ठाकुर होंगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार ’पोरा’, दूसरे दिन मनाया जाता है नारबोद, पढ़े पूरी ख़बर

महिला वर्ग के अंतर्गत : कबड्डी, खो-खो, मटका फोड़, रस्सा खींच, रंगोली, कुर्सी दौड़, बिन्दी लगाओ, मोमबत्ती जलाओ, सुई धागा, गोली चम्मच व मटका दौड़ होगा।

बालिका वर्ग के अंतर्गत : कबड्डी, खो-खो, मटका फोड़, रस्सा खींच, आलू दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, जलेबी दौड़, मोमबत्ती जलाओ, सुई धागा, गोली चम्मच व मटका दौड़ आयोजित हैं।

पुरुष वर्ग के अंतर्गत : नारियल फेंक, रस्सा खींच, कबड्डी, स्लो सायकल रेस, मटका फोड़, गिला थ्रो, खो-खो होगा।

बालक वर्ग के अंतर्गत : कबड्डी, खो-खो, नदिया बैला दौड़, गेड़ी दौड़, मेंढक दौड़, लांगड़ी दौड़, आलू दौड़, बोरा दौड़ होगा।

प्रतियोगिता के लिए नियम एवं शर्ते
प्रवेश निशुल्क हैं। निर्णायक अनुसार आयोजन होगा। रंगोली, गेड़ी दौड़, बोरा दौड़, रस्सी कूदने के लिए रस्सी, मटका फोड़ने के लिए मटका प्रतिभागी को स्वयं लाना होगा। निर्णायक का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।

पोला महोत्सव प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक शोभाराम साहू, संरक्षकगण शैलेश सोनवानी, परमेश्वर जोशी, अध्यक्ष देवेंद्र मिर्झा, उपाध्यक्ष दूजराम साहू, कोषाध्यक्ष हितेश साहू, सचिव गुरुचरण साहू, खेल एवं सांस्कृतिक प्रभारी जितेन्द्र बघेल, सनत साहू, दीप नारायण लहरी व महिला विंग से संयोजिका सोनिया साहू, संरक्षक संध्या साहू, अध्यक्ष अर्चना साहू, उपाध्यक्ष तारिणी वर्मा, कोषाध्यक्ष टंकेश्वरी साहू, महासचिव रत्ना देहलहरे, सहसचिव ज्योति साहू, एवं समस्त पदाधिकारीगण, नव युवा व महिला संगठन एवं समस्त ग्रामवासी मोरिद (भिलाई-चरोदा) लगे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ न्यूज : पोला महोत्सव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Related Articles

Back to top button