बलौदाबाजार दौरे के दौरान CM ने लगाई घोषणाओं के झड़ी, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhent Mulakat Kasdol: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसडोल विधानसभा के ओड़ान गांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घोटिया गांव की निवासी गिरिजा ढिढि को नई गाड़ी खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। दरअसल, गिरिजा ने बताया कि उनके द्वारा जैविक खाद बेचकर आटा चक्की और चार पहिया वाहन खरीदी गई थी, लेकिन वाहन जल गई। साथ ही आर्थिक समस्या होने के कारण उनका वाहन का बीमा लैप्स हो गया। मुख्यमंत्री उनकी बाद सुनकर नई गाड़ी खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता करने देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:- साहू समाज हर क्षेत्र में कर रहा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन: CM भूपेश बघेल

ओड़ान में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  • जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जाएगा।
  • दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।
  • ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।
  • शासकीय हाईस्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जाएगा।
  • प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जाएगा।
  • शासकीय हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जाएगी।
  • ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जाएगा।
  • ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।
  • ओडगन में 33 के.व्ही. सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।
  • ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  • पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा। (CM Bhent Mulakat Kasdol)

लाहोद में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • खटियापाटी में मल्लिन नाला पर पुल निर्माण कराया जाएगा।
  • पुटपुरा-घिरघोला-दौनाझर मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. (पुल-पुलिया सहित) का निर्माण कराया जाएगा।
  • चिरचिदा से कसियारा मार्ग लंबाई 2.55 कि.मी. का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जाएगा।
  • प्राथमिक शाला हरदी का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जाएगा।
  • शास. हाई स्कूल ग्राम खर्री एवं देवरीकला में भवन निर्माण कराया जाएगा।
  • लवन और लाहोद में अधोसंरचना विकास हेतु 40-40 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा
  • लवन नगर पंचायत में खेल परिसर का निर्माण।
  • कसडोल के बलार बांध का नामकरण पूर्व मंत्री कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर किया जाएगा।
  • कसडोल शहर की फोरलेन सड़क पर डिवाइडर निर्माण और विद्युतीकरण किया जाएगा।
  • डमरू उद्वहन सिंचाई योजना की घोषणा।
  • लाहोद में विद्युत वितरण केन्द्र और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा। (CM Bhent Mulakat Kasdol)

कसडोल में CM भूपेश बघेल की घोषणा

  • मुख्यमंत्री ने साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में साहू समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने मोहतरा हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री बघेल ने कंवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री बघेल ने पटेल समाज को लवन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। (CM Bhent Mulakat Kasdol)

Related Articles

Back to top button