Google Analytics —— Meta Pixel

Triple Murder Case : देवर ने की भाभी और दो भतीजियों की हत्या, तालाब में फेंके बच्चियों के शव

Triple Murder Case : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में रहने वाले एक शख्स ने अपनी भाभी और दो भतीजियों की निर्मम हत्या कर दी. घटना के वक्त घर में आरोपी देवर, भाभी और भतीजियों के अलावा कोई नहीं था. बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते आरोपी देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े :- PM Modi in Ayodhya : पीएम मोदी आज जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन, राम नगरी में करेंगे रोड शो, यह है शेड्यूल

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों भतीजियों के शवों को बोरे में भरकर गोविंदगढ़ के तालाब में फेंक दिया. जबकि भाभी का शव घर पर ही खून से लथपथ पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, एडिशन एसपी अनिल सोनकर मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया और ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुट गए. देर रात गोताखोरों की टीम ने दोनों बच्चियों के शवों को बरामद करने के लिए गोविंदगढ़ के तालाब में खोजबीन शुरू की.

ट्रिपल मर्डर (Triple Murder Case) से दहला रीवा
दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह के समीप की है. यहां रहने वाले एक मुस्लिम परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले 25 वर्षीय हसीना खान के सिर पर स्टील की रॉड से हमला किया जिससे वह जमीन पर गिर गई. इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने एक-एक कर उसकी दो बेटियों को भी चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया. ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतिका हसीना खान का छोटा देवर निकला. (Triple Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!