Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल ने पकड़ा जोर, झारखंड से भी मिला बड़ा समर्थन

Chhattisgarh NHM strike : छत्तीसगढ़ में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों की हड़ताल (Chhattisgarh NHM strike )को एक महीना हो चुका है और अब यह आंदोलन और तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां राज्य सरकार ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया, वहीं झारखंड चिकित्साकर्मी संघ ने भी इस हड़ताल को समर्थन दे दिया है।

यह भी पढ़े :- बलरामपुर SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस जांच शुरू

केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

झारखंड चिकित्साकर्मी संघ की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि 18 अगस्त 2025 से छत्तीसगढ़ के 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने बार-बार आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उल्टा संघ के प्रमुख पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया और 16 सितंबर तक काम पर न लौटने की स्थिति में नई भर्ती करने का आदेश जारी कर दिया गया।

दुर्भाग्यपूर्ण बताया फैसला

कर्मचारी संघ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि बार-बार ज्ञापन और बैठकों के बावजूद सरकार ने उनकी समस्याओं को हल करने की दिशा में गंभीर पहल नहीं की। इसी वजह से अब केंद्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की जा रही है। (Chhattisgarh NHM strike)

Back to top button
error: Content is protected !!