Google Analytics —— Meta Pixel

आयुष्मान भारत योजना: छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 130 करोड़ की अतिरिक्त राशि

Ayushman Bharat Yojana : वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  (Ayushman Bharat Yojana) अंतर्गत 130 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है। इसके साथ ही राज्य सरकार को अब तक कुल 505 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल ने पकड़ा जोर, झारखंड से भी मिला बड़ा समर्थन

निजी अस्पतालों को हो रहा भुगतान

इस राशि से राज्य के निजी अस्पतालों के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार प्रदेश के पंजीकृत निजी अस्पतालों में निरंतर जारी है।

यह भी पढ़े :- बलरामपुर SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस जांच शुरू

हर दिन 1,600 से ज्यादा दावे

मंत्री ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रतिदिन 1,600 से 1,700 दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनकी कुल राशि रोजाना 4 करोड़ रुपये से अधिक होती है। (Ayushman Bharat Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!