Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : इस बार एक दिन देरी से शुरू होगी धान खरीदी, मुख्यमंत्री साय ने की तारीख की घोषणा

किसानों को 31 अक्टूबर तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

Chhattisgarh Paddy Procurement : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार किसानों से “एक-एक दाना धान” खरीदेगी और किसी भी पात्र किसान को वंचित नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में इसरो की स्पेस गैलरी बनेगी! मुख्यमंत्री साय से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की मुलाकात

एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

सरकार ने धान बेचने के लिए किसानों का पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल पर अनिवार्य किया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण के बाद किसानों को एक यूनिक फॉर्मर आईडी मिलेगी, जिसके माध्यम से वे अपनी धान बेच सकेंगे।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 21.47 लाख किसानों ने पोर्टल पर पंजीयन करा लिया है। किसानों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1030 भी जारी किया गया है, जिस पर वे जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पिछले साल 14 नवंबर से शुरू हुई थी खरीदी

पिछले साल राज्य में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) की शुरुआत 14 नवंबर से हुई थी, जबकि इस बार एक दिन देरी से 15 नवंबर से खरीदी शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था।

1 नवंबर से खरीदी की मांग

इस बीच, कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू की जाए। पार्टी नेता दीपक बैज ने कहा कि खरीदी की तिथि आगे बढ़ाने के साथ ही किसानों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की भी जरूरत है। धान खरीदी को लेकर पिछले वर्ष विपक्ष ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!