Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 14 जनवरी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, CM साय ने कहा- किसानों को एकमुश्त मिलेगी अंतर की राशि

Chhattisgarh Paddy Purchase 2025: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में 14 जनवरी तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 22.49 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार 549 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर 2024 से हुई थी, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के सभी पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बेचने के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन एप (टोकन तुंहर हाथ) और उपार्जन केंद्र में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते हैं। धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स धान का उठाव भी तेजी से कर रहे हैं। धान उठाव के लिए लगभग 92.65 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में अब तक 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27 लाख 78 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1 लाख 59 हजार नए किसान शामिल है। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2025)

किसानों को एकमुश्त मिलेगी अंतर की राशि: CM साय

इस साल 2 हजार 739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। वहीं बलरामपुर के तातापानी महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत 27 लाख से ज्यादा किसानों का समर्थन मूल्य पर पंजीयन हुआ है। इस बार भी प्रदेश में बम्पर धान उत्पादन हुआ है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य समय पर मिले। उन्होंने घोषणा की कि धान खरीदी खत्म होने के हफ्तेभर के भीतर किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 की अंतर की राशि सुशासन दिवस यानी 25 दिसंबर 2023 को किसानों के खातों में अंतरित की गई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल भी किसानों को समय पर भुगतान कर उनके हितों की रक्षा की जाएगी। (Chhattisgarh Paddy Purchase 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!