Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : थाने में लोगों का बवाल, भीड़ ने पुलिसवालों का कॉलर पकड़ा, हाथ उठाया, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh : दुर्ग जिले के भिलाई में स्मृति नगर चौकी में कल रात जमकर बवाल हुआ। दो से ढाई सौ लोग चौकी के सामने प्रदर्शन करने लगे। सभी का आरोप था कि पुलिस ने पकड़े गए एक युवक से मारपीट की तभी उसकी तबियत बिगड़ी है। युवक फिलहाल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती है।

आपको बता दें कि स्मृति नगर पुलिस ने डेरा बस्ती फ़रीद नगर सुपेला निवासी आरोपी पिंटू नेताम (19 वर्ष) को 18 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया था। छीना झपटी और मारपीट के मामले में 16 अक्टूबर को हुई एक एफआईआर के तहत पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ़्तार किया था जिसमें पिंटू नेताम भी शामिल था। आरोपी पिंटू नगर निगम में सफ़ाई कर्मी है।

यह भी पढ़े :- भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में शामिल हुए PM नरेंद्र मोदी, 7 मुख्य स्तंभों पर आधारित प्रस्ताव रखा

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में पिंटू से हुई मारपीट से उसकी तबियत बिगड़ी और उसे मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पिंटू कोमा में चले गया है।

दरअसल लूट के मामले में फरीद नगर स्थित बस्ती से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को दुर्ग सेंट्रल जेल में आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे रायपुर मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जैसे ही आरोपी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने चौकी का घेराव कर दिया। उनकी माने तो आरोपी पिंटू नेताम को पुलिसकर्मियों ने पीटा है।

कल रात प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चौकी प्रभारी वंदिता से धक्का मुक्की कर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी से लाठी छीनने का प्रयास भी किया। मामला बेकाबू होने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया तो लोग और आक्रोशित हो गए। इस बीच सामने से किसी ने पत्थर फेंका जो भीड़ और पुलिसकर्मियों को लगा है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को लूट की एक घटना हुई थी। स्मृति नगर चौकी में लूट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में डेरा बस्ती निवासी पिंटू नेताम को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट का मोबाइल और नगद रकम जब्त किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद पुलिस वालों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए परिजन और बस्ती के सैकड़ों लोगों ने बुधवार रात को चौकी का घेराव कर दिया। नशे में थाने के बाहर हंगामा करते रहे। मना करने और काफी समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस को लाठी लहरा उन्हें खदेड़ना पड़ा। इस दौरान तीन थानों के टीआई और बड़ी संख्या में पुलिस बल के मौजूद रहने के बाद भी डेरा बस्ती के लोग पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे। (Chhattisgarh )

पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बारे में सेंट्रल जेल प्रबंधन जानकारी देगा लेकिन परिजन पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाकर विरोध करते रहे। बातचीत के दौरान लोग ⁠पुलिस से झूमाझटकी करने लगे। पुलिस ने भीड़ को धकेलने हल्का बल का प्रयोग किया तो भीड़ से किसी ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी जिससे कई लोगों को चोट आई है, एक पुलिस कर्मी के हाथ में भी चोट लगी। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, भिलाई नगर थाना प्रभारी मौक़े पर पहुंच लोगों को समझाइश देते रहे। हालांकि भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश ने आरोपी से मारपीट के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि भीड़ को काबू के लिए बल प्रयोग और पत्थरबाज़ी नहीं हुई है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!