Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 37 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास शादी से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े :- मंत्री का रिश्तेदार बन ठगी: नौकरी दिलाने के नाम पर 22.70 लाख हड़पे, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

मिली जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा गांव के लोग सोमवार को एक पिकअप वाहन में सवार होकर नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र स्थित रेंगाबेड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार सुबह सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ढाबामारी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेकाज अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!