Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : आदिवासी बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़, मध्यान भोजन के अचार में मिला मरा हुआ मेंढक

रायपुर : Chhattisgarh के बलरामपुर जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय में आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां मध्यान भोजन के समय अचार से मरा हुआ मेंढक मिला है. इसके साथ ही एक्सपायरी डेट बेसन से बच्चों के लिए पकौड़े बनाए जा रहे हैं. इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़े :- कांग्रेस के पूर्व महासचिव का बड़ा आरोप, नेताओं पर 6 करोड़ के गबन का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, ये घटना रामानुजगंज स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की है. जहां मध्यान भोजन के समय बच्चे मिक्स अचार के डब्बे में से अचार निकलते हैं तो अचार की जगह पर डब्बे से मरा हुआ मेंढक निकलता है. तो वही एक वीडियो में एक्सपायरी डेट बहुरानी बेसन से बच्चों के लिए पकौड़े बनाया जा रहा है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग बता रहे हैं, कि बेसन को एक्सपायर हुए 3 महीना हो चुका है फिर भी उनकी बातों को अनदेखा कर खाने की सामग्री तैयार की जा रही है. इस मामले में एसडीएम रामानुजगंज देवेंद्र प्रधान ने कहा कि एक व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है. इसमें जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. (Chhattisgarh)

मध्यान भोजन को लेकर बच्चों ने पहले भी पूर्व आचार्य के खिलाफ इसकी शिकायत की थी. शिकायत के तुरंत बाद प्राचार्य के ऊपर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में अटैच किया गया था. उनकी जगह पर नए प्राचार्य को पदभार दिया गया था. लेकिन नए प्राचार्य के देख रेख के अभाव के कारण बच्चों के थाली में मरा हुआ मेंढक और एक्सपायरी डेट बेसन से पकौड़े बनाया जा रहा है. (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!