Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : कांग्रेसियों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, झड़प में TI की नाक टूटी, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh : भिलाई में पूर्व CM भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। धरना स्थल से सभी खदेड़ा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें जामुल थाना प्रभारी की नाक में चोट आई है। उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : राज्यपाल डेका ने सेवानिवृत्त जज उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

भिलाई सिरसा गेट के पास भारी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से सभी भिलाई-3 थाना घेरने जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। बता दें कि इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई जिसमें जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे को नाक में चोट लगी है। काफी खून बह गया है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। (Chhattisgarh )

दरहसल भिलाई में चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर और पार्षद टी रमना और उनके साथियों ने 2 युवकों अमित लखवानी और गिनीश साहू को अगवा कर उनकी पिटाई कर दी। इन युवकों पर आरोप है कि बीते दिनों पूर्व CM भूपेश बघेल का काफिला रोककर सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की थी। पुलिस ने सभापति सहित 6 के खिलाफ अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मारपीट के बाद देर रात थाने में भाजपा नेताओं का जमावड़ा हो गई। कांग्रेस द्वारा सभापति के सिरसा गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!