छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज कल, CM विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ होंगे शामिल

Chhattisgarh Premier League: छत्तीसगढ़ में IPL की तर्ज पर क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज कल यानी 7 जून को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जो 16 जून तक चलेगा, जिसमें 6 टीमें यानी बिलासपुर बुल्स, रायपुर राइनोज, राजनांदगाव पेंथर्स, रायगढ़ लायन्स, सरगुजा टाइगर्स और बस्तर बिसन्स हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट मे छत्तीसगढ़ के 126 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बता दें कि मैच में CM विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- विपक्ष में बैठेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, बैठक में लिया गया फैसला
वहीं डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। 7 जून को शाम 5 बजे फेमस सिंगर बी प्राक परफॉर्मेंस देंगे। वहीं 200 डांसर शानदार प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि मैच 7 जून को रात 8 बजे से शुरू होगा। ये मैच BCCI और IPL की तरह ही होगा। उन्होंने बताया कि 16 जून को सेमीफाइनल मुकाबला होगा, जिसमें दो मैच खेले जाएंगे, जिसके समय में बदलाव किया गया है। पहला सेमीफाइनल दोपहर 1:15 बजे और दूसरा सेमीफाइनल शाम को 5.15 बजे खेला जाएगा। (Chhattisgarh Premier League)
पहली बार छत्तीसगढ़ में आयोजन
7 जून को पहला मैच बिलासपुर और रायपुर के बीच होगा। दूसरा मैच 8 जून को बस्तर और सरगुजा को बीच होगा। तीसरा मैच रायगढ़ और बस्तर के बीच होगा। ऐसे ही अलग-अलग दिनों में मैच होंगे। टोटल 18 मैच खेला जाएगा, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री है।बता दें कि IPL में पंजाब किंग्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले शशांक सिंह को बिलासपुर बुल्स का कप्तान बनाया गया है। बता दें कि BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। ये पहली बार है जब IPL की तर्ज पर कोई मैच खेला जा रहा है। (Chhattisgarh Premier League)



