Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मध्य-दक्षिण क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने से 3 की मौत

Chhattisgarh Rain Alert 2026: बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में कहीं न कहीं बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 140 मिमी बारिश सारंगढ़ में रिकॉर्ड की गई। इसके बावजूद मानसून अब तक सामान्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है और प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान की धमकियों के बीच बढ़ा विवाद, भारत ने कहा- आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि पर नहीं बदलेगा फैसला

बारिश के बीच आकाशीय बिजली जानलेवा साबित हो रही है। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तुमान गांव में खेत में काम कर रहे 75 साल के किसान धनीराम पटेल की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले सक्ती जिले में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं कबीरधाम जिले के ढोलढोली रपटा मार्ग पर तेज बहाव के बीच 20 से 25 यात्रियों से भरी पिकअप फंस गई। चालक वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी गाड़ी रपटा पुल के गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। (Chhattisgarh Rain Alert 2026)

लो प्रेशर और ट्रफ लाइन बढ़ाएंगे बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अगले दो दिनों में और मजबूत हो सकता है। इसके साथ ही राजस्थान से छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में रुक-रुककर बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। (Chhattisgarh Rain Alert 2026)

प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

शहर अधिकतम न्यूनतम
अंबिकापुर 32.0°C 23.8°C
पेंड्रारोड 31.4°C 21.8°C
दुर्ग 30.6°C 24.0°C
रायपुर 28.5°C 24.5°C
राजनांदगांव 28.5°C 21.0°C
बिलासपुर 28.0°C 25.6°C
जगदलपुर 26.4°C 23.3°C
Back to top button
error: Content is protected !!