Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सभी 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले हफ्ते उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में 200 से ज्यादा मकान ढह गए। अब तक 2 हजार 196 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें:- एक ही जमीन पर दर्ज परिवारों को अलग-अलग मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

वहीं प्रशासन ने स्कूल, इंडोर स्टेडियम और आश्रमों में अस्थायी राहत कैंप बनाए हैं। बारसूर इलाके में स्टेट हाईवे-5 पर बना पुल टूट गया है। ग्रामीण अब टूटी सड़क पर सीढ़ियां लगाकर आवागमन कर रहे हैं। इस पुल पर नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर के 55-60 गांवों के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निर्भर रहते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। (Chhattisgarh Rain Alert)

क्यों गिरती है आसमानी बिजली ?

वैज्ञानिकों के मुताबिक बादलों में पानी की बूंदें और बर्फ के कण आपस में टकराते हैं। इससे उनमें चार्ज उत्पन्न होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। इनके टकराने से बिजली पैदा होती है। सामान्यतः यह बिजली बादलों के भीतर रहती है, लेकिन तेज होने पर धरती तक पहुंच जाती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु बिजली को खींचने वाले कंडक्टर की तरह काम करते हैं। ऐसे में इनके पास मौजूद लोग बिजली गिरने की चपेट में आ सकते हैं। (Chhattisgarh Rain Alert)

छत्तीसगढ़ में 999.9 मिलीमीटर औसत बारिश

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 999.9 मिलीमीटर औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बस्तर जिले में सर्वाधिक 1402.4 मिलीमीटर और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 485.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रायपुर संभाग में रायपुर में 860.6 मिलीमीटर, बलौदाबाजार में 723.7 मिलीमीटर, गरियाबंद में 866.9 मिलीमीटर, महासमुंद में 717.4 मिलीमीटर और धमतरी में 892.2 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बारिश का हाल

बिलासपुर में 1032.0 मिलीमीटर, मुंगेली में 1010.9 मिलीमीटर, रायगढ़ में 1212.8 मिलीमीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 829.4 मिलीमीटर, जांजगीर-चांपा में 1181.9 मिलीमीटर, सक्ती में 1083.5 मिलीमीटर, कोरबा में 1019.4 मिलीमीटर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 953.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। (Chhattisgarh Rain Alert)

दुर्ग संभाग में बारिश का हाल

दुर्ग में 782.0 मिलीमीटर, कबीरधाम में 727.2 मिलीमीटर, राजनांदगांव में 851.1 मिलीमीटर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1223.2 मिलीमीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 719.5 मिलीमीटर और बालोद में 1058.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। (Chhattisgarh Rain Alert)

सरगुजा संभाग में बारिश का हाल

सरगुजा में 709.2 मिलीमीटर, सूरजपुर में 1057.0 मिलीमीटर, बलरामपुर में 1371.6 मिलीमीटर, जशपुर में 971.0 मिलीमीटर, कोरिया में 1110.3 मिलीमीटर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 999.2 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बारिश का हाल

बस्तर में 1402.4 मिलीमीटर, कोंडागांव में 946.4 मिलीमीटर, कांकेर में 1134.6 मिलीमीटर, नारायणपुर में 1208.2 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 1375.9 मिलीमीटर, सुकमा में 1087.9 मिलीमीटर और बीजापुर में 1393.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। (Chhattisgarh Rain Alert)

Back to top button
error: Content is protected !!