Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, जानिए किन्हें मिलेगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की तैयारी पूरी कर ली है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के जरिए समाज, संस्कृति, कला और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री राजेश अग्रवाल ने पुरस्कार विजेताओं के नामों की जानकारी दी। घोषित सूची में धमतरी जिले के निवासी डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं, कोरबा जिले की संजू देवी को गुण्डाधुर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर घोषित इन अलंकरणों को छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और विशिष्ट योगदानकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। सरकार की ओर से कुल 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों के लिए चयनित विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं।

राज्योत्सव 2026 के दौरान इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!