CM भूपेश बघेल ने किया शहीद चुम्मन यादव के मूर्ति का अनावरण

Martyr Chumman Yadav Statue: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग वैशाली नगर विधानसभा के छावनी के तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव के मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वन और जिले की प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, दुर्ग विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल और उनकी माता राधाबाई यादव समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शहीद चुम्मन यादव जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान 30 अगस्त 2014 को शहीद हुए थे। मूर्ति स्थापना के लिए यादव समाज द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने भिलाई में किया स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान वैशाली नगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 45 करोड़ 39 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 7 करोड़ एक लाख रूपए के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण और 38 करोड़ 38 लाख रूपए के बारह विकास कार्याे का भूमिपूजन किए।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ एक लाख रूपए का लोकार्पण किया। (Martyr Chumman Yadav Statue)

वैशाली नगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

  • वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डों में 50 लाख रूपये तक के सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
  • वैशाली नगर विधानसभा के सड़को का मरम्मत और नवीनीकरण कराया जाएगा।
  • वार्ड 07 रानी अवंतीबाई सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। (Martyr Chumman Yadav Statue)
  • नेहरू नगर और हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन संधारण समेत नवीनीकरण कराया जाएगा।
  • हाउसिंग बोर्ड और अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई उनका आंतरिक विकास कार्य कराया जाएगा।
  • जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल एकेडमी प्रारंभ की जाएगी।
  • संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।
  • विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण कार्य कराया जाएगा। (Martyr Chumman Yadav Statue)
  • वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना और सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।
  • राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। (Martyr Chumman Yadav Statue)
  • शा. उ. मा. शाला केंप का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button