Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया नवीन मेला स्थल का जायजा, फोरलेन सड़क बनाने के दिए निर्देश

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण गृह, जेल, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू आज राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लेने राजिम पहुंचे। उन्होंने चौबेबांधा मार्ग पर चिन्हांकित 54 एकड़ जमीन में इस वर्ष प्रस्तावित राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही स्थाई संरचना और विकास के लिए किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 इसे भी पढ़े:बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं इन चीजों का जूस, जल्द दिखेगा असर

उन्होंने कहा कि जमीन का समतलीकरण और उसका लेबलिंग करना पहला कार्य है जिसे 1 सप्ताह के भीतर पूरा किया जाना चाहिए, जिसके लिए जेसीबी और ट्रैक्टर अतिरिक्त संख्या में लगाये ताकि कार्य को समय पूर्व पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्थल से नदी तक फोरलेन सड़क बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए साथ ही साथ पाथवे बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए किसी विशेषज्ञ आर्किटेक्ट से संपूर्ण मेला स्थल का डिजाइन और लेआउट तैयार करवाएं।

उन्होंने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए और पर्यटन, धर्म तथा मेला को दृष्टिगत रखते हुए स्थाई रूप से विकास कार्य किया जाना चाहिए। मंत्री साहू ने साधु संतों के लिए स्थाई आवास, मंच, शिल्प, महिला समूहों के लिए स्थाई दुकान और अलग-अलग अप्रोच रोड के लिए भी प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग और अन्य उद्देश्यों के लिए भी जगह आरक्षित करने कहा गया। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राजिम त्रिवेणी संगम में 12 माह पानी रहे इसलिए एनीकट का मरम्मत कर उसमें पानी रोका जाए। जल संसाधन विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नए एनीकेट भी बनाए जा सकते हैं इसलिए उसका प्रस्ताव भी तैयार करें।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को किया आग के हवाले

नवीन मेला स्थल पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए बोर खनन के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिया गया । विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता को ट्रांसफार्मर, जनरेटर और विद्युत सब स्टेशन निर्माण के निर्देश दिए। लक्ष्मण झूला की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने 25 जनवरी तक लक्ष्मण झूला को तैयार करने और मेला के पूर्व प्रारंभ करने के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिए गए। त्रिवेणी संगम  के दोनों और तटों में पिचिंग के कार्य को भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री साहू ने यह भी कहा कि आगामी 7 जनवरी को राजिम में होने वाले भक्तिन राजिम माता जयंती का आयोजन भी इसी स्थल आयोजित करने की जानकारी मिली है। इससे तैयारियों की समीक्षा करने में मदद मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक जे.आर ठाकुर, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई, भावसिंह साहू, बैशाखु राम साहू, विकास तिवारी, राघोबा महाडिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!