बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं इन चीजों का जूस, जल्द दिखेगा असर

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के बुरे असर से कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इनमें से कई ऐसी बीमारी है जिनके बारे में हमे शायद पता ही नहीं होता है। इसी लिस्ट में शामिल है कोलेस्ट्रॉल। बहुत से लोग असल में यह नहीं जानते कि यह होता क्या है? जिसके कारण इसको समय पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। जो आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। कई बार इस बीमारी के होने का कारण फैमिली हिस्ट्री भी हो सकती हैं। लेकिन आप चाहे तो हेल्दी खाना, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए इससे राहत पा सकते हैं।

बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है जो खून में मौजूद होता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर के अंदर बहुत से कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है जैसे कि सेल्स को लचीला बनाए रखने के लिए, विटामिन डी के संशलेषण करना। यह दो तरह का होता है पहला एलडीएल और दूसरा एचडीएल।

इसे भी पढ़े:Omicron Big Update: ओमिक्रॉन ने पकड़ी रफ्तार, देश में मिले 6 नए मरीज, WHO की साइंटिस्ट की है ये सलाह

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों में बाधा उत्पन्न कर हृदय को नुकसान पहुंचाता है। जबकि एचडीएल कोलेस्ट्रॉल आपके दिल का ख्याल रखने का कार्य करता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। आप चाहे तो कुछ चीजों को मिलाकर उसका रस निकालकर सेवन करें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल नैचुरल तरीके से कंट्रोल हो जाएगा। स्वामी रामदेव से जानिए इसे बनाने का तरीका।

स्वामी रामदेव के अनुसार इस जूस का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहने के साथ हार्ट हेल्दी रहेगा। इसके साथ ही यह खून को पतला करने करने के साथ वैरिकोज वेन्स में फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का नैचुरल तरीका

स्वामी रामदेव के अनुसार 3-4 कली लहसुन, आधा प्याज, थोड़ी सी कच्ची हल्दी, अदरक, 1 आंवला, 6-7 तुलसी की पत्तियां को पीसकर इनका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें नींबू और शहद मिलाकर पी लें। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपका कोलेस्ट्रॉल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button