छत्तीसगढ़ में रोटी मेकर खरीद घोटाला! मंत्री ने 7 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी

Roti Maker Purchase Scam in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग पर रोटी मेकर मशीन की खरीद में अनियमितताओं (Roti Maker Purchase Scam in Chhattisgarh) का गंभीर आरोप लगा है। सूत्रों के अनुसार, बाजार में 50–60 हजार रुपये की मशीन को विभाग ने 7 लाख 95 हजार रुपये में खरीदा।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल पर 1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय प्रमुख सचिव से 7 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।
विभाग की खरीद प्रक्रिया पर पहले भी महंगे दामों पर सामान खरीदने के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उठे सवालों ने इस मुद्दे को और हवा दी है, जिसमें लोग खरीद प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। आदेश में यह भी उल्लेख है कि बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर सामान खरीदे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।
रायपुर जिले में ‘प्रयास संस्था’ के तहत खरीदी गई रोटी मेकर मशीन को लेकर कलेक्टर स्तर पर भी लिखित शिकायत दर्ज की गई है। अब सभी की निगाहें इस जांच पर टिकी हैं कि यह कथित खरीद घोटाला कब और कैसे उजागर होगा। (Roti Maker Purchase Scam in Chhattisgarh)



