Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh News: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी, पढ़ें यह खबर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ राज्य शासन (Chhattisgarh State Government) ने राज्य प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक मान्य रहेगा। आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम में दर्शाए गए विभाग में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़े :- युवाओं के हाथ में ‘रोजगार की छड़ी’ और विकसित भारत 2047 पर नज़र : लक्ष्मी राजवाड़े

श्रीमती रूचि शर्मा (रा.प्र.से.), अवर सचिव के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से देवलाल भारती, अवर सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (अति.प्र. – पर्यटन विभाग), केवल पर्यटन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

गंगाधर वाहिले (रा.प्र.से.), अवर सचिव के सुशासन एवं अभिसरण विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्रीमती ज्योति बबली कुजूर (रा.प्र.से.), अवर सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (अति.प्र. – सुशासन एवं अभिसरण विभाग), केवल सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगीं।

 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश

अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश
अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश
Back to top button
error: Content is protected !!