1 फरवरी को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Chhattisgarh TET Exam 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 1 फरवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) का आयोजन दो पाली में किया जा रहा है, जिसमें 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। पहली पाली में (प्राथमिक कक्षाओं 1-5 के लिए) में करीब 1.5 लाख अभ्यर्थी और दूसरी पाली (माध्यमिक कक्षाओं 6-8 के लिए) में भी करीब 1.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए करीब 20 जिला मुख्यालयों में 1 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड पर हर अभ्यर्थी को विशिष्ट केंद्र आवंटित होगा।
यह भी पढ़ें:- जनवरी 2026 में कब पड़ेगा पंचक? जानिए शुभ-अशुभ कार्यों का सही समय
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिशा-जारी
- परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवे, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।
- परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के कम-से-कम 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि उनका फ्रिस्किंग और फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
- परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू हो रही है। इसलिए मुख्य द्वार सुबह 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हो रही है। इसलिए मुख्य द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
- हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा। सिर्फ साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर के लिए हल्के रंग और आधे बाह का बंधन नहीं होगा।
- धार्मिक और सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। (Chhattisgarh TET Exam 2026)
- कान में किसी भी प्रकार का अभूषण वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
- परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
- परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में सिर्फ काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आए।
जानिए जिलेवार केंद्रों की संख्या

बता दें कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। सामान्यतः ऐसी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7-10 दिन पहले जारी होते हैं। इसलिए 1 फरवरी 2026 की परीक्षा के लिए जनवरी के आखिरी हफ्ते तक एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड करें। आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। नियमित रूप से CG Vyapam की वेबसाइट जांचें या आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करें। परीक्षा से एक हफ्ते पहले तक अपडेट लेते रहें। (Chhattisgarh TET Exam 2026)



