Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से इसके पूरी तरह विदा होने की आसार है। मानसून की वापसी के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। आज भी अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने के आसार हैं। दिन में तेज धूप निकलने से मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान कम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:- धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों का नहीं, पूरे शरीर का दुश्मन, सिगरेट छोड़ते ही शुरू होते हैं शरीर में बदलाव, जानिए कब क्या होता है ?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां काफी कम रहने की संभावना है। हालांकि दो दिन बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। यही वजह है कि बारिश का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए किसी तरह की बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। वहीं रात के समय मौसम आरामदायक रहने की संभावना है। (Chhattisgarh Weather Update)

राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर में रात सबसे ठंडी

रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन बारिश नहीं हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मैदानी इलाकों के कई शहरों में भी दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहा। वहीं रात के तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में भी रात का तापमान 18.4 डिग्री रहा। इससे साफ है कि मानसून की विदाई के साथ प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में रात और सुबह हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। (Chhattisgarh Weather Update)

प्रमुख शहरों में तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
राजनांदगांव 35°C 21.3°C
रायपुर 34.4°C 23.9°C
पेंड्रारोड 34.4°C 18.4°C
दुर्ग 33.5°C 21.2°C
बिलासपुर 33.4°C 22.9°C
जगदलपुर 32.6°C 22.2°C
अंबिकापुर 32.3°C 18°C

पेंड्रा में सुबह हल्की धुंध, दिन में धूप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा इलाके में रात का तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली, जिसके बाद धूप निकल आई। उत्तर छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट का असर आने वाले दिनों में और महसूस हो सकता है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक रहेगी, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ सकता है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, दुर्ग में 33.5 डिग्री और जगदलपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट पर दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम रहने से इन क्षेत्रों में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून के लौटने की संभावना है। 

मानसून की वापसी से बदलेगा मौसम

मानसून की वापसी का सीधा असर बारिश पर दिखाई देगा। बारिश का दौर कमजोर होने के साथ दिन में धूप और गर्मी बढ़ेगी। हालांकि स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी पूरी तरह खत्म नहीं होगी। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों में बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी। दो दिन बाद कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ेगा।रायपुर समेत कई शहरों में गर्मी और उमस महसूस होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में रात का मौसम ठंडा रहेगा। फिलहाल किसी बड़े मौसम सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बारिश का दौर थमने के साथ दिन में गर्मी बढ़ने लगी है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में रातें धीरे-धीरे ठंडी होने लगी हैं। (Chhattisgarh Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!