Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: बाइक से गांजा ले जाते युवक-युवती गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.538 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धमतरी–नगरी मार्ग पर की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी कर तस्करी का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़े :- आरंग की धरती से विकास का संदेश, मोरध्वज महोत्सव में CM साय की अहम घोषणाएँ

पुलिस के अनुसार, अर्जुनी थाना पुलिस को ग्राम भोयना पंचायत के पास अवैध रूप से गांजे के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर बाइक सवार दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

कोरबा जिले के रहने वाले आरोपी

एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिलेश सिंह ठाकुर (27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक–03, गोपीबंद, थाना पंडरिया, जिला कोरबा तथा तरुणा सिंह राजपूत (26 वर्ष), निवासी एसईसीएल कॉलोनी, सुभाष ब्लॉक, कोतवाली थाना क्षेत्र, कोरबा के रूप में हुई है।

4.43 लाख की संपत्ति जब्त

आरोपियों के पास से 12.538 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 380 रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने

एक बाइक (कीमत लगभग 2.85 लाख रुपये)

चार मोबाइल फोन (कीमत करीब 33 हजार 500 रुपये)
भी जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 4.43 लाख रुपये है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!