
Chhattisgarh के चर्चित छॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजेश अवस्थी का रविवार देर रात निधन हो गया। वे मात्र 42 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई। उनके आकस्मिक निधन से छॉलीवुड और भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :- NVS-02 Satellite: ISRO के एनवीएस-02 उपग्रह को लगा झटका, थ्रस्टर्स ने काम नहीं किया, अब क्या करेगा ISRO?
राजनीतिक और फिल्मी जगत को गहरा आघात
राजेश अवस्थी न केवल छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे, बल्कि भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेशभर में उनके प्रशंसकों और समर्थकों में गम का माहौल छा गया।
आज रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
राजेश अवस्थी का अंतिम संस्कार सोमवार को रायपुर के श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और छॉलीवुड के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।
कहा, अपूरणीय क्षति
प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि राजेश अवस्थी का राजनीतिक और सामाजिक योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री और भाजपा ने एक होनहार नेता और कलाकार को खो दिया। (Chhattisgarh )
गरियाबंद से गहरा नाता था राजेश अवस्थी का
राजेश अवस्थी का छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से गहरा नाता था। वे इसी क्षेत्र में पले-बढ़े और यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक और फिल्मी करियर की शुरुआत की। गरियाबंद की धरती से निकलकर उन्होंने छॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सक्रिय भूमिका निभाई।
गरियाबंद में उन्होंने कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। उनकी लोकप्रियता न केवल फिल्म जगत में थी, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी वे युवा और ऊर्जावान नेता के रूप में पहचाने जाते थे। भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
उनके निधन की खबर के बाद गरियाबंद में शोक की लहर दौड़ गई। गरियाबंद में उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र के विकास और कला संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया। उनका निधन न केवल गरियाबंद बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।