Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज यानि 11 जून रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.50 अपने निवास से कार द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, Jio ने लॉन्च किए ये 5 नए प्लान्स 

इंडोर स्टेडियम से शाम 4 बजे कार से रवाना होकर शाम 4.30 बजे नवा रायपुर के निजी होटल में आयोजित ‘ओपन माईक छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) शाम 5.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वाल्मिकी समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) कार्यक्रम पश्चात् शाम 6.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 6.45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: 11 जून से 14 जून तक 5 लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे BJP प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पढ़ें पूरी खबर

Back to top button
error: Content is protected !!