मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कारगिल विजय दिवस पर आज भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas ) के दिन हम देश के उन वीर जवानों की बहादुरी को याद करते है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को मुक्त कराया। उनकी बहादुरी और शौर्य की गाथा हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी। यह देश के वीर सपूतों, कारगिल योद्धाओं की बहादुरी का स्मरण करने, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है। (Kargil Vijay Diwas )
यह भी पढ़ें:- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष, CM, डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों ने किया पौधारोपण



